फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में 78 विद्यार्थियों ने लिया भाग

विज्ञापन
सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी एवं प्राध्यापकगण। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
राजौंद। सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने और यातायात नियमों के पालन की जिम्मेदारी समझाने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय राजौंद में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

जिला पुलिस के निर्देशानुसार हुई प्रतियोगिता में 78 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें प्रथम वर्ष के 20, द्वितीय वर्ष के 31 और तृतीय वर्ष के 27 विद्यार्थी शामिल रहे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव से संबंधित प्रश्न पूछे गए। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा एकता ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मीरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यरत प्राचार्य रोहतास नैन ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नियमों का पालन करने के साथ दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। आयोजन में हंसराज शर्मा, स्नेहलता और मनीषा का सहयोग रहा।

सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी एवं प्राध्यापकगण। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें