फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने रोका, बर्फ तोड़ने वाले सुए से किया वार

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद हमलावर।
विज्ञापन
पूंडरी। मुन्नारेहड़ी-सांच जाने वाले मार्ग पर सोमवार शाम मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने एक साइकिल सवार व्यक्ति पर हमला कर नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पूंडरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मुन्नारेहड़ी निवासी राकेश पुत्र रोशनलाल ने बताया कि वह गांव में नाई की दुकान चलाता है। सोमवार शाम करीब चार बजे उसके पिता रोशनलाल नई साइकिल खरीदकर गांव की ओर लौट रहे थे। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे और रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया। उन्होंने बताया कि उसके पिता जब तक कुछ समझ पाते, युवकों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से उनकी पीठ और कमर पर वार कर दिया।इसके बाद आरोपी उनसे नकदी और मोबाइल फोन छीनकर भाग गए।
घायल ने पुलिस को बताया कि सामने आने पर वह हमलावरों को पहचान सकता है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसे जानकारी मिली है कि इन्हीं अज्ञात हमलावरों ने कैलरम निवासी मदनलाल और सांच गांव के दो अन्य व्यक्तियों के साथ भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर हमलावरों की पहचान और तलाश की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हमलावर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें