फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रक्तदान शिविर में 75 युवाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। श्री रैदास तख्त परिसर में रविवार को तीसरा रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। बहुजन समाज वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा और जिला रेडक्रास सोसाइटी कैथल की ओर से लगाए गए शिविर में युवाओं ने 75 यूनिट रक्तदान किया। शिविर संचालन की निगरानी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विवेक कुमार टीम के साथ संभाले रहे। उन्होंने रक्तदान करने वाले प्रत्येक युवा के स्वास्थ्य की जांच रिपोर्ट का अध्ययन किया। फिर स्वास्थ्य पहलुओं को पूरी तरह ध्यान में रखते हुए रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान करने वालों को बैज और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. विवेक ने कहा कि बीमारी को भार समझने की बजाए बचाव एवं समाधान की राह अपनानी चाहिए।
विज्ञापन

इससे ही सही मायने में स्वस्थ भारत का निर्माण होगा। शिविर की शुरूआत श्री रैदास तख्त के मुख्य महंत महात्मा गुरुप्रसाद ने परंपरा अनुसार की। बसपा संस्थापक रोहताश मेहरा और प्रवक्ता गुरदेव बढ़सीकरी ने बताया कि बहुजन नायक साहब कांशीराम के जन्मोत्सव उपलक्ष्य में तीसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर मा.गोपाल कश्यप की देखरेख में चला। वे टीम के आजीवन सदस्य हैं। समाजिक कार्यकर्ता गुरूदेव बढ़सीकरी ने बताया कि टीम का लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति और हर क्षेत्र में जागरूकता लाना है। मिशन के तहत पुस्कालय खोलते हुए विद्यार्थियों को पढऩे और आगे बढऩे के अवसर दिए जा रहे हैं।

शिविर में रक्तदान के प्रति दूसरों को उत्साहित एवं प्रेरित करने वाले युवा भी पहुंचे। इनके द्वारा रक्तदान की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। इसमें संजीव सरोहा 23, गुरमेज धानियां व गुरुदेव बढ़सीकरी ने 20, कर्ण कलायत 19, प्रवीण राठी और अजय कुमार 15 बार रक्तदान कर चुके हैं। इन्होंने साफ तौर सेे कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोर नहीं आती।
विज्ञापन

बल्कि इससे स्वस्थ जीवन की राह निकलती है। इसके साथ ही यह जन सेवा का बड़ा संदेश है। मरणोपरांत अपनी देह दान करने वालों मेंं श्री रैदास तख्त के मुख्य महंत महात्मा गुरु प्रसाद, महात्मा बालकिशन दास, गुरदेव बढ़सीकरी, मा.जगदेव भुक्कल, अभिषेक और कुलदीप सिंह शामिल रहे। उन्होंने कहा कि न केवल जीते जी बल्कि मरने के बाद भी यदि देह किसी के काम आए तो इससे बढ़कर इंसानियत की सेवा का कोई कार्य हो नहीं सकता।
इस दौरान विशिष्ट मेहमान के रूप में श्री तख्त प्रबंध कमेटी प्रधान डाॅ. प्रीतम कौलेखां, वेल्फेयर एसोसिएशन प्रांतीय संस्थापक रोहताश मेहरा, प्रांतीय प्रभारी अमन कुतबपुर, गुरदेव सिंह बढ़सीकरी, सूबेदार बलकार सिंह, विक्रम दिवाल, एडवोकेट बलबीर रंगा और विभिन्न संगठनों मेंं गतिशील रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें