कैथल। जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं जारी हैं। वहीं, अब बोर्ड की इन परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए शुरू कर दी गई कवायद भी तेज कर दी गई है। इसके तहत जिला प्रशासन की ओर से उड़नदस्ता की अतिरिक्त टीमें गठित की है। इसमें हरियाणा बोर्ड की छह टीमें हैं तो जिला प्रशासन ने भी अपनी आठ टीमें नकल रोकने के लिए बनाई गई हैं। हालांकि अभी तक जिले में नकल का केवल एक केस आया है। यह केस 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा में मिला था।
परीक्षा के आयोजन में इस दौरान हरियाणा शिक्षा बोर्ड और जिला प्रशासन की ओर से उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन की ओर से उड़नदस्तों की आठ टीमें बना रखी हैं। ये टीमें जिले में जितने भी परीक्षा केंद्र बनाए हैं उनका निरीक्षण करती हैं। इसके अलावा भी बोर्ड की हैं छह टीमें तो जिला प्रशासन ने अपनी आठ टीमें भी बनाई गई हैं। जिससे नकल करने वाले पर अकुंश लगाया जा सके।
वर्जन
जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने बताया कि जिले में हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है। इसके तहत अभी तक पूरे जिले में केवल 12वीं की अर्थ शास्त्र की परीक्षा में ही नकल का एक केस मिला है। परीक्षाओं का आयोजन में जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है।