अंगीठी से कमरे की ऑक्सीजन खत्म हुई, पूरा परिवार हुआ बेहोश
बाल-बाल बचे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला सैनी भवन के पीछे की कालोनी में एक परिवार के लोग कमरे में अंगीठी के कारण बेहोश हो गए। पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। परिवार की एक महिला को होश आने के चलते उसने सभी को शोर मचा कर उठा दिया और परिवार के सदस्यों की जान बच गई।
मंगलवार रात को परिवार के सदस्यों ने सर्दी से बचने के लरए अपने कमरे में अंगीठी लगाकर सोया था। कमरा बंद होने से ऑक्सीजन खत्म हो गई और पूपरा परिवार बेसुध हे गया। इसी बीच बेचैनी होने पर परिवार की एक महिला की आंख खुल गई और जैसी ही वह उठी तो वह भी चक्कर आकर नीचे गिर गई। महिला ने बताया कि वह किसी तरह गेट तक पहुंची और गेट खोलकर शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए और उन्हें घटना के बारे में बताया। पड़ोसियों ने कमरे में सोये हुए परिवार के अन्य सदस्यों को बाहर निकाला तो वे भी बेसुध थे। परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी लग गई। बाद में नींबू पानी पिलाने से परिवार के सदस्यों को होश आया। लोगों ने कहा कि अगर कुछ देर ओर कमरा बंद रहता तो परिवार के सभी सदस्यों की जान भी जा सकती थी। गनीमत यह रहा कि समय रहते कमरा खुल गया और परिवार के सदस्यों की जान बच गई।