फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड के समीप स्थित तालाब ओवर फलो होने से जलभराव, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड के समीप स्थित तालाब ओवरफ्लो होने से जलभराव, परेशानी
विज्ञापन

फोटो नंबर-16
अमर उजाला ब्यूरो
पाई। प्योंदा गांव मेें बस स्टैंड के समीप स्थित तालाब ओवरफ्लो होने से गांव का मेन रास्ता बंद हो गया है। जिस कारण ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को गंदे पानी में से निकलना पड़ता है। इतना ही नहीं यह गंदा पानी लोगों के मकानों में भी घुस रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजेश, रामफल, जसमेर, महावीर ने बताया कि बस स्टैंड के पास वाले तालाब में गांव की आधी आबादी के घरों से निकले वाला गंदा पानी आता है। बिना बारिश के भी यह तालाब हमेशा ओवरफ्लो रहता है। उन्होंने बताया कि इस समय भी इस तालाब के पास वाले गांव के मुख्य मार्ग पर दो से तीन फुट तक गंदा पानी जमा है। ग्रामीण इस समस्या के समाधान के लिए कई बार जिला प्रशासन को गुहार लगा चुके हैं। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने बताया कि इस रास्ते से लगभग सारे गांव के लोग होकर गुजरते हैं। इस बारे सरपंच प्रतिनिधि राम मेहर ने बताया कि गांव की यह मुख्य समस्या है। इस तालाब से गंदा पानी निकालने का कोई प्रबंध नहीं है। इसके दोनों ओर पीडब्ल्यूडी की सड़क पड़ती है। इनको तोड़ कर नाला बना कर दूसरे तालाब में नाले के माध्यम से पानी की निकासी हो सकती है। विभाग को कई बार लिखित तौर पर इसकी अपील भी की जा चुकी है, परंतु विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अब तो गेहूं के सीजन के बाद ही खेतों में ही इसकी निकासी हो सकती है। ग्रामीणों को तब तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने भी ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए जल्दी ही इस समस्या से निजात दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें