फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजीटिव न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर माह तक चकाचक होंगी शहर के सेक्टरों व मॉडल टाउन की सड़कें
विज्ञापन

करीब 10 करोड़ रुपया खर्च होगा, डीसी ने कहा- लोगों की बड़ी समस्या को देखते हुए सरकार का फैसला
4 करोड़ से अधिक सेक्टरों व 3 करोड़ से अधिक की राशि मॉडल टाउन की सड़कों के लिए मंजूर
फोटो संख्या-4 से 6
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में तीन सेक्टरों व मॉडल टाउन की सड़कें सितंबर माह तक चुस्त-दुरुस्त हो जाएंगी। सरकार ने इन क्षेत्रों में सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए करीब 10 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। शीघ्र ही इन पर काम शुरू हो जाएगा। लोग लंबे समय से सड़कों के ठीक होने का इंतजार कर रहे थे। सेक्टरों में बदहाल सड़कें के कारण थोड़ी सी बारिश में ही घरों से निकलना दूभर हो जाता है।
इन सेक्टरों में है समस्या : शहर में सबसे अधिक सड़कों की समस्या हुडा के सेक्टरों में है। यहां पर करीब एक साल पहले नगर परिषद द्वारा पेच वर्क भी करवाया गया था। लेकिन बारिश के होते ही यह पेच वर्क भी कोई काम न आया। शहर में हुडा सेक्टर 18 व 21 में सड़कों की हालत सबसे अधिक खस्ता हो चुकी है। इसके साथ सेक्टर 19 व 20 में बारिश के समय तो यहां पर सड़कें पानी से लबालब हो जाती है। सेक्टर 19 पार्ट वन, पार्ट दो में सड़क पूरी तरह से टूट चुकी हैं। जिसको लेकर हुडा में रहने वाले लोग सबसे अधिक परेशान हो चुके है। यहां पर बारिश होने के बाद अकेला व्यक्ति भी सड़कों से नहीं गुजर सकता।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद एवं उद्योगपति मांगें राम खुरानिया ने कहा कि सेक्टर 20 में सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। यहां हर रोज हादसे हो रहे हैं। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द सड़कों को ठीक किया जाए।
3 सेक्टरों व व मॉडल टाउन की सड़कों पर खर्च होगी राशि : सेक्टर 19, 20 व 21 के अलावा जींद रोड स्थित मॉडल टाउन में सडक़ों पर करीब 10 करोड़ रुपये की राशि खर्च होनी है। इसमें से 4 करोड़ से अधिक की राशि तीनों सेक्टरों में, 3.5 करोड़ रुपये की राशि मॉडल टाउन में खर्च होगी।
सितंबर माह में काम पूरा करने का दिया है लक्ष्य : डीसी सुनीता वर्मा ने बताया कि लोगों की काफी शिकायतें थीं। सेक्टरों सहित मॉडल टाउन में भी कई सालों से सड़कों का निर्माण नहीं हुआ था। जिससे लोग परेशान थे। सरकार ने अब सड़कों के लिए 10 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। इस काम को सितंबर माह तक पूरा करने लक्ष्य दिया गया है। सितंबर माह में ये सड़कें चुस्त-दुरुस्त हो जाएंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री के 25 अगस्त के दौरे के दौरान सिंगल टेंडर हुआ तो सिटी स्क्वॉयर का भी शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर 18 में लगेंगी 150 लाइटें : उधर, सेक्टर 18 में करीब 150 एलईडी लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। ये 24 वॉट की हैं। जिनकी कीमत करीब 3 लाख रुपये है। जिससे सेक्टरवासियों की बड़ी समस्या दूर हो गई है। यहां अंधेरे का फायदा उठाकर यहां अक्सर वारदातों को अंजाम देकर असामाजिक तत्व फरार हो जाते थे। एसडीओ हुडा पवन शर्मा ने बताया कि लाइटें लगाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें