फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो फीस पद्धति पर हुए एडमिशन के तहत लाभ न मिलने पर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

जीरो फीस पद्धति पर हुए एडमिशन के तहत लाभ न मिलने पर जताया रोष
फोटो नंबर-09
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जीरो फीस पद्धति पर हुए एडमिशन बचाने के लिए मंगलवार को छात्रों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर सभी विद्यार्थी एसएफआई के बैनर तले आरकेएसडी कॉलेज से लघु सचिवालय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे। जिसके बाद विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम तहसीलदार कैथल को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता कॉलेज ईकाई अध्यक्ष योगेश ने की।
विज्ञापन

एसएफआई हरियाणा राज्य कमेटी सदस्य सौम्या ने कहा कि पूरे हरियाणा में एससी विद्यार्थियों को जीरो फीस पद्धति से दाखिला दिया जा रहा है। लेकिन सिर्फ आरकेएसडी और आईजी महिला कॉलेज में ही विद्यार्थियों से जबरन फीस वसूली जा रही है। इन दोनों कॉलेज के प्रशासन का तानाशाही फरमान ना मानने पर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति फॉर्म नहीं भरने दिए जा रहे व दाखिला रद्द करने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए सख्त लहजे में कहा कि विद्यार्थियों के हितों पर कुठाराघात एसएफआई कतई सहन नहीं करेगी। यदि कॉलेज प्रशासन द्वारा तुगलकी फरमान वापिस नही लिए गए तो आने वाले दिन में तीखा विरोध झेलने को मिल सकता है। किसी भी प्रकार की स्थिति के लिए कॉलेज प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस मौके पर राज्य कमेटी सदस्या सौम्या, इकाई सचिव गोलू बात्ता, जिला सचिव मंजीत सिंह सहित कॉलेज के अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें