फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 433 गोशालाओं को बांटी जा रही है 5 करोड़ 43 लाख रुपये की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन भानी राम मंगला ने लोक निर्माण विश्राम गृह में जिले की 14 गोशालाओं को 28 लाख 45 हजार रुपये के चारे के लिए अनुदान राशि के चैक वितरित किए। इस अवसर पर मंगला ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में गौवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रदेश की 433 गोशालाओं को हरियाणा गो सेवा आयोग के माध्यम से 5 करोड़ 43 लाख रुपये की धनराशि वितरित की जा रही है। गुरूग्राम में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गाय के गोबर से बायो सीएनजी का कार्य शुरू किया गया है। गाय के गोबर व मूत्र से विभिन्न उत्पाद बनाकर गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतू अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। प्रदेश में जिला के 10 प्रतिशत गांवों में ग्रामीण गौ सेवा केंद्र खोले जाएंगे, जिनमें 200 तक गोवंश रखे जा सकते हैं। सरकार द्वारा ऐसे ग्रामीण गो सेवा केंद्रों को 21-21 लाख रुपये एक मुश्त धनराशि प्रदान की जाएगी।
गो संवर्धन एवं गौ संरक्षण अधिनियम सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर पारित किया गया। इस अधिनियम के तहत गौवंश की हत्या पर सजा व जुर्माने का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन

कैथल में कुरूक्षेत्र गोशाला कैथल को 3 लाख 9 हजार 600, आदर्श गोशाला सोसाइटी बात्ता को एक लाख 7 हजार 850, गोशाला मुढाड़ कलायत को 4 लाख 3 हजार 50, जयदुर्गे गोशाला सेवा समिति पाड़ला को 90 हजार, श्री शिव शक्ति गोशाला खड़ालवा (मटौर) को 3 लाख 45 हजार, श्री जयराम आदर्श गोशाला पूंडरी को 1 लाख 65 हजार, गोशाला सेवा समिति सीवन को 1 लाख 65 हजार, श्रीकृष्ण गोशाला सेवा समिति कैथल को एक लाख 65 हजार, श्रीकृष्णत्र् गोपाल गो सेवा सदन सभा चीका को 3 लाख 30 हजार, गोपाल गोशाला गो सेवा समिति डोगराध गेट कैथल को 3 लाख रुपये, बाबा बिहारी दास आदर्श गोशाला एवं जन कल्याण समिति पाई को 2 लाख 55 हजार, केशव गोशाला सेवा समिति करोड़ा को एक लाख 9 हजार 500, बाबा निहालगिरि गोशाला गुहण को 50 हजार तथा बाबा सन्दोकदास गोशाला मटौर को 50 हजार के चैक वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त भानी राम मंगला ने 2017-18 के दौरान गोपाष्टमी उत्सव मनाने पर अनुदान के रूप में 3 गोशालाओं को 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के चैक भी वितरित किए, जिनमें गौ सेवा समिति डोगरा गेट कैथल, जय दुर्गे गऊशाला सेवा समिति पाड़ला तथा गौशाला सेवा समिति सीवन शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रदेश की जेलों में गोशालाएं खोलने का निर्णय लिया गया है तथा करनाल जेल में ऐसी गऊशाला स्थापित की गई है। इस मौके पर आयोग के सदस्य अमित बंसल, उपमंडलाधीश कमलप्रीत कौर, पशुपालन उपनिदेशक डा. धमेंद्र, एसडीओ डा. उदय राम सहित विभिन्न गऊशालाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।



हरियाणा में 433 गोशालाओं को बांटी जा रही है 5 करोड़ 43 लाख रुपये की राशि
कैथल में गोशालाओं को अनुदान राशि बांटने पहुंचे गो सेवा आयोग के सदस्य
जिले की 14 गोशालाओं के लिए बांटे 28 लाख 45 हजार रुपये के चैक
फोटो संख्या-10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें