फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना से 7 की मौत, 94 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो सप्ताह के लॉकडाउन के बावजूद कोरोना का कहर नहीं थम रहा। रविवार को भी 7 लोगों की मौत हुई है और 94 केस नए सामने आए हैं। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार जिले में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 94 नए केस सामने आए हैं। अब तक 212 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। रविवार को जिला में कोरोना से 7 मरीजों की मृत्यु हुई, जिनमें पांच महिलाएं दो पुरुष शामिल हैं। मृतकों में 82 वर्षीय बाता निवासी पुरुष, 70 वर्षीय गुलियाना निवासी महिला, 55 वर्षीय बाकल निवासी पुरुष, 51 वर्षीय क्योडक़ निवासी पुरुष, 66 वर्षीय बरसाना निवासी महिला, 77 वर्षीय बंदराणा निवासी पुरुष जिनका इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा था। इसी प्रकार 80 वर्षीय नौच निवासी महिला, जिसका इलाज शाह अस्पताल में चल रहा था शामिल है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि रविवार को 130 कोरोना मरीज ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल कैथल से 4, शाह अस्पताल से 5, सिगनस अस्पताल से 6 तथा होम आइसोलेशन में रहे 115 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। जिला में 9 हजार 687 कोरोना के मरीजों में से 8 हजार 644 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 831 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 25 हजार 524 में से 2 लाख 15 हजार 614 सैपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला का रिकवरी रेट बढ़कर 89.02 प्रतिशत हो गया है। जिले में 629 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों को दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे 8 हजार 241 व्यक्तियों में से 7 हजार 612 ठीक हो चुके हैं।
जिले में अभी तक 1 लाख 45 हजार 379 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 21 हजार 460 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 23 हजार 919 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है, जिनमें 10 हजार 441 हेल्थ केयर वर्कर्स, 6 हजार 145 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 1 लाख 5 हजार 448 व्यक्ति तथा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 23 हजार 315 व्यक्ति शामिल हैं। रविवार को कुल 2 हजार 9 व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया, जिनमें 31 हेल्थ केयर वर्कर, 4 फ्रंट लाइन वर्कर, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 333 व्यक्ति तथा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 1 हजार 641 व्यक्ति शामिल हैं। अब 11 हजार 380 वैक्सीन उपलब्ध है, जिसमें से 7 हजार 600 कोविशील्ड तथा 3 हजार 780 को-वाक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें