फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन लोगों की मौत, 139 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को कोरोना से तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 139 नए केस मिले हैं। शुक्रवार को संक्रमण के मामले 63 आए थे। जबकि एक की मौत हुई थी। एक दिन में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या शनिवार को एक बार फिर 100 के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 139 नए केस सामने आए हैं। शनिवार को हुई तीन महिलाओं की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 205 पहुंच चुकी है। शनिवार को मरने वाली महिलाओं में कैथल की 74 वर्षीय महिला, पूंडरी की 58 वर्षीय महिला शामिल हैं। इनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा था। इसी प्रकार भानपुरा की 62 वर्षीय महिला शामिल है, जो होम आइसोलेशन में थी शामिल है। शनिवार को 99 कोरोना मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल कैथल से 12, शाह अस्पताल से 5, सिग्नस अस्पताल से 5 तथा होम आइसोलेशन में रहे 77 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। जिला में 9 हजार 593 कोरोना के मरीजों में से 8 हजार 514 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 874 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 24 हजार 126 में से 2 लाख 13 हजार 676 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
जिले में 666 मरीज होम आइसोलेशन में है। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाओं की होम डिलवरी की जा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे 8 हजार 163 व्यक्तियों में से 7 हजार 497 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 1 लाख 42हजार 940 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 19 हजार 51 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 23 हजार 889 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है, जिनमें 10 हजार 463 हेल्थ केयर वर्कर्स, 6 हजार 111 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 1 लाख 4 हजार 692 व्यक्ति तथा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 21 हजार 674 व्यक्ति शामिल हैं। शनिवार को कुल 2 हजार 8 व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया, जिनमें 1 हेल्थ केयर वर्कर, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 1 हजार 63 व्यक्ति तथा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 944 व्यक्ति शामिल हैं। अब स्टोक के तौर पर 10 हजार 920 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 7 हजार 920 कोविशिल्ड तथा 3 हजार कोवैक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें