फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पांच दिन के पुलिस रिमांड में 64 हजार नकदी बरामद

Sun, 26 Feb 2023 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका में 13 फरवरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर एक लाख रुपये लूटने के मामले में दोनों आरोपियों से पांच दिन के पुलिस रिमांड के दौरान 30 वारदातों को सुलझाने में मदद मिली है। अरोपियों से 64 हजार रुपये नकद बरामद करते हुए न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 फरवरी की दोपहर को एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी से एक लाख रुपसे की नकदी लूटने के मामले में सीआईए- 1 पुलिस ने आरोपी गांधी नगर कुरुक्षेत्र निवासी रवि व गणेश कालोनी पीपली जिला कुरुक्षेत्र निवासी धनबहादुर को गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि उपरोक्त आरोपियों द्वारा जिला कैथल में वर्ष 2019 से अब तक सात वारदात की जा चुकी थी। दोनों का न्यायालय से पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। जांच अधिकारी एएसआई मुकेश कुमार की टीम ने आरोपी रवि के घर से 38 हजार रुपये व आरोपी धनबहादुर के घर से 26 हजार रुपये बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने कैथल जिला सहित अन्य जिलों में इस तरह की 30 से ज्यादा वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। प्रवक्ता ने बताया कि कैथल पुलिस द्वारा संबंधित जिलों की पुलिस को सूचित किया है। जो अन्य जिलों की पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आगामी कार्रवाई करेगी। पांच दिन के पुलिस रिमांड उपरांत दोनों आरोपी शनिवार को न्यायालय में पेश किए, जहां से दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें