फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सीमएओ ने कहा-जो कर्मचारी सात दिन से हड़ताल पर है, उसे टर्मिनेट समझा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सीमएओ ने कहा-जो कर्मचारी सात दिन से हड़ताल पर है, उसे टर्मिनेट समझा जाएगा
विज्ञापन

फोटो नंबर 21
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी 17वें दिन भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने जिला अस्पताल के बाहर धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान हरदीप सिंह ने की। उन्होंने बताया कि इस सरकार का रवैया बिल्कुल भी कर्मचारियों के हक में नही है। वैसे तो यह सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को बढ़ावा दे रही है। लेकिन जो बेटियां अपने हकों के लिए सरकार से मांग करती हैं। उनको यह सरकार नौकरी से हटाकर उनका दमन कर रही है। एमपीएचई एसोसिएशन के जिला प्रधान जोगिन्द्र सिंह व संदीप काला भी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। इस अवसर पर रीना ढुल, कु लदीप शर्मा, नरेन्द्र बूरा, जसपाल, राजेश गोयत, आशीष शर्मा, मीना, सुखविंद्र कौर, कांता, सुमन, सोनिया, नेहा, बाला, राम मेहर, महेन्द्र, संजय, संजीव, गुरनाम, बलकार मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं सीएमओ डा. सुरेंद्र नैन ने कहा कि जिन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है, यदि वे 7 दिन से हड़ताल पर हैं तो उन्हें टर्मिनेट समझा जाए। काम को सुचारु रुप से चलाने केलिए वेकल्पिक उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें