140 हटाए गए कर्मचारियों को रखे जाने की उम्मीद जगी, शहरी निकाय निदेशक ने पत्र भेजकर पूछा
क्या इन कर्मचारियों की जरूरत है
पिछले वर्ष हुई हड़ताल में कर्मचारियों को हटाने पर मांगा जवाब, नप ने जरूरत भेजी तो हो सकती है कर्मचारियों की दोबारा ज्वाइनिंग
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद में ठेके पर कार्यरत 140 सफाई कर्मचारियों को हटाए जाने के बाद विरोध में की गई तीन दिवसीय हड़ताल के बाद अब शहरी निकाय ने नप प्रशासन सेे रिमाइंडर मांगा है। उन्होंने नगर परिषद कार्यालय को पत्र लिखकर कर्मचारियों को हटाने की प्रक्रिया व समय के बारे में जवाब मांगा है। शहरी निकाय निदेशक ने कहा कि नगर परिषद में हटाए गए 140 कर्मचारियों को कब और किस स्थिति में हटाया गया। यदि इसमें नगर परिषद की ओर से हटाए गए 140 कर्मचारियों को अपनी जरूरत बताते हुए जवाब भेज दिया जाता है, हो सकता है निदेशक के आदेशानुसार इनका टेंडर दोबारा जारी कर दिया जाए। इसके बाद इन कर्मचारियों की नियुक्ति की उम्मीद हो जाएगी।
नगर परिषद के ईओ अशोक हुरिया ने बताया कि निदेशक की ओर से पत्र के माध्यम से ठेके पर कार्यरत हटाए गए 140 कर्मचारियों हटाने की समय अवधि के बारे जानकारी मांगी गई है कि ये कब हटे थे। इनकी जरूरत है या नहीं। इस बारे में शीघ्र ही जवाब भेज दिया जाएगा।