फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ गुहला की जवानी को कर रहे बर्बाद, नशा तस्करों बने गॉड फादर

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पदार्थ गुहला की जवानी को कर रहे बर्बाद : ईश्वर सिंह
विज्ञापन

फोटो नंबर-26
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। गुहला में लगातार बढ़ रहे नशे पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य ईश्वर सिंह ने सियासी प्रतिद्वंद्वियों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि स्मैक, अफीम, भुक्की और चिट्टा जैसे नशीले पदार्थ गुहला की जवानी को बर्बाद किए जा रहे और इसे रोकने के लिए जिम्मेवार लोग नशा तस्करों के गॉड फादर बने हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे क्या कारण हैं कि जिस तरह गुहला में नून तेल हल्दी की तरह गली गली में आसानी से नशा मिल जाता है उसी तरह साथ लगते हलका कैथल, पूंडरी, कलायत व पेहोवा में क्यों नहीं मिलता। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि इस बार चुनाव में वे वोट डालते समय एक बार अपने बच्चों को ख्याल में रखकर जरूर सोचें कि कौन उनके हित में है और कौन अहित में। फिर जिसे चाहें वोट डाल दें।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह ने गुहला के घग्गर पार इलाके की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि घग्गर पार के दो दर्जन गांवों के लोग आज भी प्राइमरी स्कूलों को मिडल करवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जबकि रोहतक जैसे जिलों में 11 यूनिवर्सिटियां खुल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए गुहला के हित सर्वोपरि हैं। इसलिए उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के दौरान खुद भी कांग्रेसी होने के बावजूद क्षेत्रीय भेदभाव की आवाज बढ़चढ़कर उठाई थी। समान विकास लोगों का हक है और उसे हासिल करने के लिए हर पूरी ताकत लगानी चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव रणधीर सिंह, राम चंद्र शर्मा, दर्शन सिंह उरलाना, अवतार सिंह नागल, गुरमेल पूनिया भागल, सुधीर मिड्ढा सीवन, सतपाल गोहरां खेड़ी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें