फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये महीना देकर सरकार ने किया किसानों से मजाक : भूराराम

विज्ञापन
विज्ञापन
500 रुपये महीना देकर सरकार ने किया किसानों से मजाक : भूराराम
विज्ञापन

किसान मजदूर राज रैली आज पिपली में
फोटो संख्या-44
पूंडरी। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव भूराराम पबनावा ने भाकियू पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ 3 फरवरी को पिपली में किसान मजदूर राज रैली के लिए क्षेत्र के गांव डीग, हजवाना, रमाणा-रमाणी, सिरसल, सांच व मुन्नारेहड़ी का दौराकर किसानों को आमंत्रित किया। भूराराम ने कहा कि सरकार किसानों को 500 रुपये महीना देकर किसानों की वोट हथियाना चाहती है। 500 रुपए महीना देकर सरकार ने किसानों से मजाक किया है, जिसे किसान सहन नहीं करेंगे और आगामी चुनावों में किसान सरकार को वोट नहीं चोट देंगे। उन्होंने कहा कि अब भी वक्त है या तो सरकार किसानों की जो भी मांगे हैं, उसे 3 फरवरी से पहले पूरी करे नहीं तो 3 फरवरी को पिपली अनाज मंडी में किसान आर-पार की लड़ाई करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान रणधीर बरसाना, डा. मामराज पबनावा, सुरेश मुन्नारेहड़ी, रामपाल, महेंद्र सिंह, जगदीश शर्मा, कृष्ण कुमार, रामचंद्र, राजेश, ईश्वर, सुरेंद्र, ताराचंद, राजेश, बनारसी, प्रेमा सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें