एनएसएस शिविरों में स्वयंसेवकों ने सीखे नैतिक मूल्यों के गुर
फोटो नंबर-14
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राजकीय स्कूल चंदाना में एनएसएस शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को स्वयंसेवकों ने प्रात:कालीन सत्र में प्राणायाम व योगाभ्यास करवाया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी सुनील दत्त ने स्वयंसेवकों को गायत्री मंत्र के बारे में बताया। शिविर का शुभारंभ सुरेंद्र सिंह ने किया। सुखविंद्र सिंह ने नौ रसों के बारे में बताया। विद्यालय में स्वयंसवकों ने साफ-सफाई की। इस अवसर पर अनुराधा शर्मा, सुश्री सुषमा सैनी, पूनम व सोनिया आदि मौजूद रहे।
फोटो-15
कैथल। राजकीय स्कूल कैलरम में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस के दूसरे दिन स्यवंसेवकों ने समाज सेवा के गुर सिखे। नववर्ष पर बच्चों ने विद्यालय के प्रांगण की साफ-सफाई की। छात्रों में शिविर के प्रति उत्साह दिखाई दिया। शिविर में छात्रों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व नववर्ष के संकल्प विषय पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजमल, ओमप्रकाश, संजय, सुमित्रा व अन्य अध्यापकों ने नववर्ष कर शुभकामनाएं दी।
फोटो-16
कैथल। राजकीय स्कूल गुहना मे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन नशा, दहेज प्रथा व प्रौड़ शिक्षा की जानकारी दी। शिविर में मुख्यतिथि पूर्व सरपंच प्रताप सिंह व प्रधान जयभगवान रहे। प्रधानाचार्य सुनंदा खुराना ने पर्यावरण सुरक्षा व स्वच्छता की जानकारी दी। इस अवसर पर एनसीसी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह चहल ने विद्यालय की स्वच्छता के बारे में बताया और छात्र-छात्राओं ने इस शिविर में विशेष रूचि दिखाई। इस अवसर पर सुमेश देवी, सुभाष, प्रवीन व रमेश आदि अध्यापक मौजूद रहे।
फोटो-17
कैथल। राजकीय कन्या स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कार्यकारी प्राध्यापक अशोक ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम अधिकारी मीना शर्मा ने एनएसएस के इतिहास व उद्धेश्यों के बारे में बच्चों को बताया और अनुशासन बनाए रखने के महत्व के बारे में बताया। शिविर में स्वयंसेवकों ने विद्यालय के प्रांगण की साफ-सफाई की। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता को बनाए रखने में पूरा सहयोग दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार, अनिल भटनागर, मोनिका, कार्यक्रम अधिकारी मीना शर्मा व बच्चों में सिमरन, कोम ल, अंजली, तानिया, रीतू, ममता व चंचल ने भाग लिया।
कैथल। राजकीय स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने विद्यालय के प्रांगण की साफ-सफाई की। शिविर में मुख्यतिथि जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र सिंह हुडडा ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विमला सिरोही, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अमरजीत, सुरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, विरेंद्र व तरसेम आदि अध्यापक मौजूद रहे।
फोटो-18
कैथल। जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में चौथे दिन योगा से शुरूवात हुई। शिविर में स्वयंसेवकों ने विद्यालय के प्रांगण की साफ-सफाई की। जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र सिंह हुडडा ने शिविर का औचक निरिक्षण किया। साथ ही सुदेश गुलशन व जिला संयोजक विजेंद्र भी पहुंचे। सभी अधिकारियों ने इस शिविर की गतिविधियों की जानकारी दी और स्यवंसेवकों से रूबरू हुए। स्वयंसेवकों की अनुशासनित कार्यप्रणाली को देखकर सभी अधिकारियों ने उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर डीईओ, जिला संयोजक विरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य सुदेश ढुल, जसवंत सिंह, प्रोमिला, अमित कुमार व नरेश आदि मौजूद रहे।
फोटो-19
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग के आईटीआई के विद्यार्थियों ने अध्यापक प्रमोद यादव के साथ जेडकिंग इंनसटयूट का भ्रमण किया। जिसमें बच्चों ने इन्फोरमेशन व टैक्नोलोजी की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान इंनसटयूट प्रमुख ने नेट वर्किंग, वैब टैक्नोलोजी व डिजिटल टैकनिक के बारे में जानकारी दी। आईटीआई द्वारा ऐसे भ्रमण समय-समय पर करवाए जाते रहे हैं। जिससे विद्यार्थियों में छिपी हुई प्रतिभा का पता चलता है और बच्चों को ज्ञान की प्राप्ति होती है।