रात के बारह बजते ही जश्र में डूब गए लोग
फोटो नंबर-40 व 41
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। लोगों ने सोमवार देर रात तक नववर्ष का खूब जश्र मनाया। इस मौके पर लोगों ने विभिन्न होटलों में अपनी विशेष बुकिंग करवाई व यहां पर पार्टी कर जमकर मस्ती की। रात के समय नववर्ष की खुशी पर आतिशबाजी भी की। लोग डीजे की थाप पर जमकर नाचे और मस्ती की। इसके साथ ही मंगलवार को शुरु हुए नव वर्ष के उपलक्ष्य में नगर की सुख समृद्धि व शांति के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों की ओर से हवन का आयोजन कर आहूति डाली गई। इसी कड़ी में ढांड रोड पर स्थित शिव शक्ति धाम में सुंदर कांड पाठ आयोजित किया गया। इसमें संगीतमय 108 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पंडित प्रेम शंकर ने बताया कि यह हनुमान चालीसा का पाठ नव वर्ष पर शहर के लोगों की सुख शांति व समृद्धि के लिए आयोजित किया गया है। जिसमें शहर के सैंकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया।
हर्ष एनकलेव सोसायटी में केक काटकर किया नए साल का स्वागत
हर्ष एनकलेव में रुद्रा बिल्ड वेल की ओर से नव वर्ष स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देर रात तक सभी ने उत्साह के साथ रात्रि 12 बजे के बाद केक काटकर नए साल 2019 का स्वागत किया। हर्ष एनकलेव व रुद्रा ग्रीन्स के फ्लैट धारकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के समूह नृत्य के अलावा गीत गाए। इसके अलावा कपल डांस का जमकर आनंद उठाया गया। इस अवसर पर मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें फ्लैटसवासियों ने कारपेट पर कैटवॉक किया। रुद्रा ग्रीन्स के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कृष्ण वर्मा व सोनू वर्मा ने बताया कि नए साल के स्वागत के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी फ्लैट धारकों को आमंत्रित किया गया था।
लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी
फोटो नंबर-35
राजौंद। नव वर्ष के उपलक्ष में लोगों ने जहां एक दूसरे को बधाई दी, वही रात 12 बजे आतिशबाजी व पटाखे उड़ाकर वर्ष 2019 का जोरदार स्वागत किया गया। कई स्थानों पर पूरे जश्न का माहौल देखने को रहा। लोगों ने मिठाईयां बाटकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। कई जगह नव वर्ष को लेकर हवन यज्ञ, भंडारे का भी आयोजन किया गया। दुकानों में नव वर्ष से संबंधित कई प्रकार के ग्रीटिंग कार्ड व वर्ष 2019 के केलेंडरों की जमकर खरीददारी हुई। कुल मिलाकर क्षेत्र में 2019 का जोरदार स्वागत किया गया।
नव वर्ष धूमधाम से मनाया
फोटो नंबर-33
राजौंद। आदर्श स्कूल जाखौली के विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ ने नव वर्ष धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा नृत्य, कविता, भाषण की प्रस्तुतियां दी गई। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डा रविंद्र सिंह, रणधीर सिंह कसान एवं प्रिंसिपल ओमप्रकाश शर्मा ने सभी बच्चों व स्टाफ सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और बच्चों को बड़ों का सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान स्कूल मैनेजिंग कमेटी सदस्य रवि कुमार, सतबीर सिंह एवं सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
फोटो नंबर-34
वहीं बीपीएन स्कूल में नववर्ष पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा नृत्य, कविता, भाषण और रागणी की प्रस्तुतियां दी। बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति बहुत सराहनीय थी। स्कूल प्रबंधक रणबीर राविश, जोगेंद्र राविश ने सभी बच्चों व स्टाफ सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाऐं दी और बच्चों को बड़ों का सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्या राज ढुल ने भी सभ स्टाफ सदस्यों व बच्चों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।