फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल उत्सव की प्रतियोगिताओं में ड्रामेबाज व एकल गीत प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रामेबाज व एकल गीत में दिखाया हुनर
विज्ञापन

फोटो नंबर-25
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल उत्सव की जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं के तहत मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी चंद्रानी रॉय ने बेस्ट ड्रामेबाज व एकल गीत प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इन प्रतियोगिताओं में जिला के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

बेस्ट ड्रामेबाज प्रतियोगिता में कक्षा पहली से पांचवीं तक के प्रथम समूह में दी माई स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का अदम्य प्रथम, ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल का वंश द्वितीय तथा दी माई स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का जतिन तृतीय स्थान पर रहा। कक्षा छठी से आठवीं तक के द्वितीय समूह में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल की दीपिका प्रथम, एकल गीत प्रतियोगिता के तहत कक्षा छठी से आठवीं तक के द्वितीय समूह में लिटल फलावर स्कूल की वंशिका प्रथम, कक्षा नौंवी से दसवीं के तृतीय समूह में डीएवी स्कूल पूंडरी की खुशबू प्रथम, कक्षा 11वीं से 12वीं तक चतुर्थ समूह में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल की रिद्धि प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका डा. सुनील गर्ग, अमित आर्य, सविता सैरन, सन्नी, महेंद्र खन्ना ने निभाई। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान, कार्यक्रम अधिकारी मलकीयत सिंह चहल व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें