फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 पुलिसकर्मी तैनात, संदिग्धों पर विशेष नजर

विज्ञापन
600 policemen deployed, special watch on suspects - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा, विश्वकर्मा दिवस इत्यादि त्योहारों के सीजन के चलते जिला पुलिस अलर्ट है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 600 पुलिसकर्मियों को जिले के अलग-अलग बाजारों में तैनात किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी लोकेंद्र सिंह ने बाजार को दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और कर्मचारियों को ड्यूटी पर कायम रहने सहित आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने जिला वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहारों के सीजन के चलते महिला व पुलिस कर्मचारी निरंतर रूप से भीड़ भाड़ वाले बाजारों, मॉल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन इत्यादि सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त कर रहे हैं। कानून एवं व्यवस्था को किसी भी हालत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
इस दौरान असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए बाजारों व मंदिरों में सादा कपड़ों में अतिरिक्त महिला व पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई है। मुख्य बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जिला पुलिस की सभी राइडर व पीसीआर टीम निरंतर मुस्तैदी पूर्वक गश्त करते हुए अपराधी तत्वों पर कड़ी नजर रखे हुए है। दिवाली व त्योहारों के चलते बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें