फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कारगिल विजय दिवस पर खरकां में रक्तदान शिविर वितरित किए 600 पौधे

Sun, 27 Jul 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीवन। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में खंड सीवन के गांव खरकां में गुरुद्वारा सिंह सभा परिसर में एक भव्य रक्तदान एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धापूर्वक अरदास के साथ हुई, जिसके बाद रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया।

गांव के सरपंच जोनी ग्रोवर ने इस दिन को भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह दिवस उन अमर शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश की रक्षा में प्राणों की आहुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिविर में 65 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा की मिसाल पेश की। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत 600 पौधों का वितरण किया गया और उपस्थित लोगों को इन पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया गया। अमरजीत सिंह, बलबीर सिंह, शेर सिंह, भगवान दास, मुख्तियार राम, सुखचैन राम, शरणजीत सिंह सहित ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें