फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पांच साल में 576 महिलाएं बनीं दहेज उत्पीड़न की शिकार

Fri, 16 Jan 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र पंडित
विज्ञापन


कैथल। शादी के समय अग्नि को साक्षी मानकर लिए गए सात फेरे और जीवनभर साथ निभाने की कसमें आज भी दहेज रूपी कुप्रथा की लपटों में झुलस रही हैं। ससुराल की चौखट लांघते ही कई बेटियों के सपने टूट जाते हैं। बीते

पांच वर्षों में दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए 576 महिलाएं कानून के दरवाजे तक पहुंचीं, जिनकी शिकायतों पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


दहेज के नाम पर होने वाली प्रताड़ना केवल गरीब या कमजोर वर्ग तक सीमित नहीं है। जांच और मामलों से यह भी सामने आया है कि आर्थिक रूप से सक्षम और संपन्न परिवार भी दहेज मांगने से पीछे नहीं हैं, जबकि सभी जानते हैं कि दहेज लेना और देना दोनों ही कानूनन अपराध हैं।

दहेज प्रताड़ना के मामलों में अक्सर पूरा परिवार इसकी कीमत चुकाता है। एक ओर जहां आरोपी परिवार कानूनी शिकंजे और मुकदमों में उलझ जाता है, वहीं दूसरी ओर पीड़िता का मायका बेटी का घर बसाने और उसकी सुरक्षा के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हो जाता है। कई मामलों में महिलाओं को मारपीट, मानसिक प्रताड़ना, आग में जलाने की कोशिश और यहां तक कि हत्या तक का शिकार होना पड़ा है। किसी की चीखें कमरे की दीवारों से टकराकर बाहर आती हैं, तो कई महिलाएं खामोशी से मौत को गले लगा लेती हैं। संवाद
केस-1
रुपये और बाइक की मांग

गुहला थाना क्षेत्र के गांव में 25 वर्षीय विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसका पति उससे रुपये, बाइक और अन्य सामान लाने की मांग करता था। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और कई बार उसे घर से बाहर निकाल दिया जाता था। पीड़िता के अनुसार, शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद पति का व्यवहार बदल गया। उसे थप्पड़ों और मुक्कों से पीटा जाता और देर रात घर से बाहर निकाल दिया जाता था।

केस-2
10 माह बाद ही प्रताड़ना
तितरम थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति, सास और देवर पर दहेज के लिए मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी फरवरी 2025 में संजय नामक युवक से हुई थी। शादी के कुछ महीनों तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन 10 महीने के बाद ही ससुराल पक्ष ने उससे मोटरसाइकिल और नकद रुपये दहेज में लाने की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसे ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू किया। बाद में थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

पांच साल में दहेज प्रताड़ना के मामले



वर्ष
प्राथमिकी

2021
164

2022
132

2023
125

2024
67

2025
88

नोट : आंकड़े पुलिस विभाग से प्राप्त।
दहेज मांगने वाले एक तरह के मानसिक रोगी होते हैं। वे पहले से यह तय कर लेते हैं कि शादी के कुछ समय बाद, जब महिला भावनात्मक रूप से जुड़ जाएगी, तब दहेज की मांग की जाएगी। ऐसी स्थिति में महिला को मजबूती से आवाज उठानी चाहिए। यदि एक बार मांग पूरी कर दी गई तो यह सिलसिला कभी नहीं रुकता। -डॉ. सौभाग्या कौशिक, मनोचिकित्सक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें