फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईटीआई में छात्रों और स्टाफ पर बंदरों का हमला

Fri, 16 Jan 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
राजौंद । आईटी आई में बंदर विद्यार्थियों पर हमला करते हुए।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। राजौंद आईटीआई परिसर में वीरवार को बंदरों के एक झुंड ने छात्रों और स्टाफ पर हमला किया। विद्यार्थी और कर्मचारी बड़ी मुश्किल से अपने आप को बचा पाए। इससे पहले नगर पालिका द्वारा बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन यह पूरी तरह असफल साबित हुई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदरों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। बंदर घरों में घुसकर रसोई में खाने-पीने की चीजें उठा ले जाते हैं, छत पर रखे कपड़े फाड़ देते हैं या उन्हें लेकर भाग जाते हैं। उन्हें रोकने का प्रयास करने पर ये काटने के लिए दौड़ते हैं। नागरिक कुलबीर, राजेश शर्मा, रामफल, कुलदीप, अशोक, रमन, अमन, जतिन और जय देव ने बताया कि कई लोग बंदरों के कारण चोटिल भी हो चुके हैं। नागरिकों ने कई बार नगर पालिका और जिला प्रशासन को बंदरों की समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें