फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भेजी गईं 55 रोडवेज बसें, रूटों पर यात्रियों ने झेली परेशानी

Wed, 24 Dec 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चुहड़माजरा में आयोजित जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद जयंती कार्यक्रम के लिए कैथल रोडवेज की 55 बसें भेजे जाने से नियमित रूटों पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बसें रूटों पर न चलने के कारण कई स्थानों पर यात्रियों को 15 से 20 मिनट तक बसों का इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ रूटों पर बसें निर्धारित समय पर पहुंच ही नहीं सकीं।

रात्रि ठहराव वाली गांवों की बसें भी सुबह कम संख्या में आईं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई रूटों पर यात्रियों को मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा, जिससे उनका जेब खर्च भी बढ़ गया। सबसे अधिक परेशानी कामधंधे पर जाने वाले लोगों, स्कूल-कॉलेज व निजी कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


बताया गया कि सोमवार शाम को ही रोडवेज विभाग ने नियमित रूटों से बसें हटाकर चुहड़माजरा गांव में आयोजित कार्यक्रम के लिए भेज दी थीं। ये बसें मंगलवार सुबह गांवों से श्रद्धालुओं को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। कार्यक्रम के लिए बसों के चलने के स्थान पहले ही निर्धारित कर दिए गए थे। अधिकतर बसें ढांड और पूंडरी क्षेत्र से रवाना हुईं।

कैथल रोडवेज डिपो में कुल 169 बसें हैं, जिनमें से 55 बसें जयंती कार्यक्रम में लगाई गईं, जबकि करीब 10 बसें मरम्मत के कारण वर्कशॉप में रहीं। विभाग ने 104 बसों का रूटों पर संचालन किया। बस अड्डे पर कर्मी तैनात रहे और जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक नजर आई, वहां अतिरिक्त बसें भेजी गईं।

डिपो की तरफ से 104 रोडवेज की बसों का रूटों पर संचालन किया गया। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी गई। 23 बसें किलोमीटर स्कीम की रूटों पर चली। -विपुल कुमार, टीएम, रोडवेज कैथल
विज्ञापन


कर्मियों की छुट्टियां रद्द

कैथल ब्रह्मानंद जयंती कार्यक्रम के चलते रोडवेज विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द रहीं। सुबह से ही सभी कर्मचारी बस अड्डा पर पहुंच गए थे। चालक व परिचालकों को रूटों पर भेजा गया। ड्यूटी पर डीआई, सीआई और बस अड्डा इंचार्ज भी तैनात रहे। सोमवार शाम को बसें निर्धारित स्थानों पर पहुंचीं। कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, असंध, राजौंद सहित करीब एक दर्जन रूटों पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी और कई लोग बस अड्डा पर इंतजार करते रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें