फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 प्रतिशत ने ही लगवाया तीसरे दिन कोरोना की वैक्सीन

विज्ञापन
55 percent got Corona - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाए जाने के तीसरे दिन भी ज्यादा उत्साह नजर नहीं आया और 1100 स्वास्थ्य कर्मियों में से महज 595 स्वास्थ्य कर्मी ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे। आज बुधवार को अवकाश के कारण कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। वीरवार को जिन केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी, उनके लिए आज केंद्र तय किए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में 11 केंद्रों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल में 50, सिविल अस्पताल में 25, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरकां में 50, राजकीय विद्यालय पाड़ला में 69, क्योड़क में संस्कृत मॉडल स्कूल में 40, राजौंद सीएचसी में 56, रसीना के राजकीय विद्यालय में 40, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मूंदड़ी में 44, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हाबड़ी में 51, राजकीय प्राथमिक कलायत 70, आईजी स्कूल 100 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। इस तरह से जिले में कुल 1100 स्वास्थ्य कर्मचारियों को मैसेज भेजा गया था। जिसमें से 595 स्वास्थ्य कर्मचारी ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे। सोमवार को 500 में से 254 ने वैक्सीन लगवाई थी।
डिप्टी सीएमओ डा. नीलम कक्कड़ ने बताया कि मंगलवार को 595 स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन दी गई। अगले चरण में वीरवार को 7 केंद्र निर्धारित करते हुए कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि वह कोरोना की वैक्सीन लगवाएं। यह सुरक्षित है।
विज्ञापन

रजिस्टर्ड है तो किसी भी केंद्र पर जाकर लगवा सकता है वैक्सीन-डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जो कर्मचारी कोरोना की वैक्सीन लगने वाली रजिस्टर्ड लिस्ट में शामिल है, वह किसी भी कोरोना वैक्सीन सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवा सकता है। उदाहरण के लिए यदि सीवन का कर्मचारी है और वह कैथल में कोरोना वैक्सीन सेंटर पर वैक्सीन लगवाना चाहता है तो वह वैक्सीन लगवा सकता है। भले ही उसके पास मैसेज आया है या नहीं। उसे मना नहीं किया जाएगा। वह पहले चाहे तो किसी भी वैक्सीन सेंटर पर जाकर टीका लगवा सकता है।
डा. एमएस शाह ने लगवाई वैक्सीन- शहर में मल्टी स्पेशिलटी अस्पताल संचालक डा. महेंद्र सिंह शाह ने आईजी स्कूल में पहुंच कर कोरोना की वैक्सीन लगवाई। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे कोरोना वैक्सीन लगवाएं। ताकि कोरोना से सुरक्षित रहें। विशेषज्ञों के अनुसार यह पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें