सीवन। कस्बा सीवन में बस्ती के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाई टेंशन तार लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। लोगों का कहना है कि ये तारें कई लोगों की जान ले चूकी है और कई को अपंग बना चुकी है। जनता तार हटाने के लिए कई बार मांग कर चुकी है। लेकिन आजतक बिजली की तार हटाई नहीं गई है।
अकबर अली ने बताया कि उसकी पत्नी के इस बिजली की तार छू जाने के कारण दोनों बाजू कट चुके हैं। इससे पूर्व मकान निर्माण करते हुए मिस्त्री मजदूर भी बिजली की चपेट में हो चुके हैं। यह बिजली की तार गुरुद्वारा मार्ग से लेकर सीवन फिरोजपुर मार्ग, स्कूल ग्राउंड, भट्ठा कालोनी, जेडी कॉलोनी, भट्ठ कॉलोनी, डीएवी कालोनी से गुजर रही है। कई बार विभाग में इसके बारे में बस्ती वासियों ने शिकायत की है और विभाग ने बताया है कि इसमें से करंट खत्म कर दिया गया है इसे निकाला जाएगा लेकिन आज तक इसे निकाला नहीं गया। इससे कई मकानों का निर्माण रुका हुआ है। पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी जरनैल सिंह धंजू, अकबर अली, निदेशक मार्केट कमेटी रविंद्र तनेजा, परमानंद आहुजा, सुख दयाल अंदानी, डॉ. राजेंद्र तनेजा, मनोज कुमार एडवोकेट, अतर सिंह मलिक ने मांग की है कि इन बिजली की तारों को निकाला जाए।