फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला सेवा समिति आर्थिक संकट से जूझ रही, सरकार से 50 लाख रुपये की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। गोशाला सेवा समिति के सदस्यों व गो भक्तों की एक बैठक इसके प्रधान नरेंद्र सैनी व उप-प्रधान पवन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। समिति के कोषाध्यक्ष प्रशांत आनंद ने बताया कि सीवन गोशाला पिछले 5 वर्षों से घोर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। गोशाला में गायों की संख्या बढक़र लगभग 1800 के करीब हो गई है। बढ़ती गायों की संख्या व बढ़ते खर्च के कारण सीवन गोशाला सेवा समिति को गायों के उचित रखरखाव में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गोशाला के पीछे वाले स्थान पर एक शैड जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये हैं उसे डाला जाना है। पर समिति के पास पैसों की घोर कमी है। कई बार तो कर्मचारियों के वेतन देने तक के भी पैसे नही होते हैं। इसके अलावा भी कई कार्य गोशाला में पैसों की कमी के कारण अधूरे पड़े हैं। सरकार से बार-बार आग्रह के बावजूद भी सिवाय आश्वासनों के अलावा कुछ नही मिलता है। सभी सदस्यों ने यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया है कि एक तो मासिक दानी सज्जनों की संख्या बढ़ाई जाएगी व मुख्यमंत्री के नाम का एक ज्ञापन हलका विधायक कुलवंत बाजीगर को सौंपा जाएगा ताकि कम से कम 50 लाख रुपये आर्थिक अनुदान सरकार सीवन गोशाला को दें। इस अवसर पर पाली सैनी, राजकुमार शर्मा, राजेश शर्मा, मोहन शर्मा, कृष्ण वधवा बंसी वाले, महेंद्र मुंजाल, रामरत्न सैनी, बिजेंद्र कोहली, ईश्वर उचाना, पवन शर्मा, जितेंद्र रत्न, कंवल संदूजा, पूर्ण चंद सैनी, सुरेश सरदाना राजू, संगीत बंसल, सुरेंद्र सरदाना, केवल कृष्ण मिड्ढा, रामकुमार नंदू, नरेश सिंगला, अशोक गोयल, नवीन रहेजा व चंद्रभान सैनी सहित काफी संख्या में गौ भक्त व समिति के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें