फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 साल पुरानी गली पर कब्जे का प्रयास, ग्रामीणों ने हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
50 साल पुरानी गली पर कब्जे का प्रयास, ग्रामीणों ने हटाया
विज्ञापन

फोटो नंबर-36
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। गांव थेह मुकेरियां पड़ता में एक गली में दीवार बनाकर कब्जा करने का प्रयास को ग्रामीणों ने असफल कर दिया। टकराव होने से पहले ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। जिससे कोई झगड़ा नहीं हुआ। पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने कब्जा करने वाले लोगों को राजनीतिक शह का आरोप लगाते हुए सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गांव वालों ने बताया कि गांव स्कूल, मंदिर व गुरुद्वारे जाने के लिए लोग इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं और यह रास्ता पिछले 50 सालों से भी ज्यादा समय से चल रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव छोड़कर जा चुके कुछ परिवार यह कहते हुए गली को बंद करने का पहले भी कई प्रयास कर चुके हैं कि यहां गांव में उनकी अनुपस्थिति में उनके बंद पड़े मकानों को शरारती लोग नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

बाहर से बुलाए थे लोग : गांव वासी अशोक कुमार, निर्मल, बहादुर, मिट्ठू, धर्मपाल, श्यामलाल, जग्गी, रानी देवी, जसबीर कौर, बिमल देवी, सीमा रानी, लीला राम, हुकम सिंह, कृष्ण, मनदीप, सेंटी, गुरतेज सिंह आदि ने बताया कि पहले भी दो तीन बार कब्जा करने में असमर्थ रहे लोगों ने इस बार अन्य गांवों से लठैत बुला रखे थे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव वालों ने बड़ी संख्या में उनका विरोध किया और गली में तामीर की जा रही दीवार को ढहा दिया। तभी किसी के फोन करने पर पुलिस आ गई और आमने-सामने का टकराव टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें