9.25 ग्राम स्मैक व 200 ग्राम गांजा पत्ती सहित दो गिरफ्तार
कैथल। पुलिस ने दो नशीले पदार्थ तस्करों को काबू करते हुए 9.25 ग्राम स्मैक व 200 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में सीआईए-एक पुलिस के एएसआई बलजीत सिंह की टीम की टीम ने संदिग्ध की की तलाशी ली तो उसके पास से 5500 रुपये मूल्य की 9.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसकी पहचान गुरदीप सिंह उर्फ जीता निवासी बलबेहड़ा रोड़ चीका के रुप में हुई।
इसी प्रकार से एक अन्य मामले में चौकी प्रभारी पूंडरी सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह व एएसआई राजकुमार की टीम द्वारा सायंकालीन गश्त दौरान खेड़ी मटरवा रोड़ पर सरकारी स्कूल के पास एक संदिग्ध अशोक उर्फ शौकी निवासी फतेहपुर के कब्जे से 200 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई।