फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घर में घुसकर 50 हजार का सामान चोरी

Sat, 19 Jul 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गुहला क्षेत्र के डेरा भाग सिंह से चोर एक मकान में घुसकर 40,000 रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। पीड़ित जसकरण ने बताया कि चोरी 16 जुलाई को हुई। कुल चोरी गए सामान की कीमत लगभग 50,000 रुपये आंकी गई है। उप-निरीक्षक विजेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, नरड़ गांव में चोरों ने खेत में बने कमरे से यूरिया के 10 बैग और तार चुरा लिए। पीड़ित रामचंद्र ने बताया कि चोरी 8 जुलाई को हुई और चोरी गए सामान की कीमत करीब 5,000 रुपये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादसिसमौर में नकदी और जेवर ले गए चोर
विज्ञापन

कैथल। गांव सिसमौर में एक मकान से चोर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चुरा कर भाग गए। पीड़ित अमित कुमार ने बताया कि 17 जुलाई की रात उसके घर में चोरी हुई। चोर 10,000 रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात, कुल मिलाकर लगभग 4.65 लाख रुपये का सामान ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें