फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 50 कोरोना पॉजिटिव, सावधान रहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले करीब दो महीने के लंबे अंतराल के बाद जिले में मंगलवार को फिर से एक साथ 50 कोरोना संक्रमित केस पाए गए। इनमें जिला जेल में संक्रमित मिले तीन कैदी भी शामिल हैं। जेल में मिले संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैथल से रेवाड़ी जेल के लिए रवाना कर दिया गया। इसके अलावा जिले में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में भी संक्रमित व्यक्ति पाए गए।
विज्ञापन

जिले में 50 संक्रमित व्यक्ति मिलने के बाद अब एक्टिव केस 177 हो गए हैं, हालांकि मंगलवार को सात व्यक्ति ठीक भी हुए, लेकिन यह आंकड़ा संक्रमितों की अपेक्षा सात गुणा कम रहा। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 4365 कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। उनमें से 4128 ठीक हो चुके हैं और 60 की मौत हो चुकी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1935 व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए गए। इनमें से 1905 व्यक्तियों को पहला टीका लगाया गया, जबकि 30 को दूसरा टीका लगाया गया। पीएचसी अगौंध व करोड़ा में 300-300 से ज्यादा व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया।
सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने जिलावासियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सीन लगवाने की सलाह दी है। उन्होंने अपील की कि जिले के नागरिक कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनकर जाएं। सामाजिक दूरी बनाए रखें। जरूरी काम होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें