फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सात सड़कों की मरम्मत के लिए 4.66 करोड़ का बजट

Thu, 20 Apr 2023 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कलायत विधानसभा की जर्जर सात सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चार करोड़ 66 लाख 72 हजार रुपये की राशि की मंजूरी प्रदान की है। यह जानकारी राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गई। मंत्री ने कहा कि जल्द ही इन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि हर विधानसभा में जर्जर सड़कों के सुधार के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि देने की योजना में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 11 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए पहले ही राशि मंजूर की जा चुकी थी, जिनके टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सात सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है।
उन्होंने बताया कि कैथल-राजौंद रोड से हरसोला तक चार किलोमीटर सड़क पर 139.75 लाख, फरियाबाद-संतोख माजरा रोड तक 2.10 किलोमीटर पर 113.12 लाख की राशि खर्च की जाएगी। राजौंद से खेडी तेलियावाली 5.20 किलोमीटर सड़क पर 82.75 लाख व गुलियाना से खेडी सिंबलवाली तक 3.70 किलोमीटर सड़क पर 71.59 लाख खर्च होंगे। किछाना कुई से सरकारी स्कूल किछाना तक के 1.52 किलोमीटर खंड के लिए 24.13 लाख, सिसला-सिसमौर रोड सड़क के 1.10 किलोमीटर खंड के लिए 19.13 लाख और खेडी रायवाली से खेडी सिंबलवाली तक एक किलोमीटर खंड की सड़क के लिए 16.25 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें