फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इंस्पायर अवार्ड मानक में 46 विद्यार्थियों का चयन

Wed, 04 Mar 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। इस वर्ष इंस्पायर अवार्ड मानक 2025-2026 के अंतर्गत जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के 46 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन विद्यार्थी को अपने नवाचार आधारित मॉडल के निर्माण के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।

यह राशि विद्यार्थियों को उनके वैज्ञानिक विचारों को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से दी जाती है, ताकि वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने मॉडलों का प्रदर्शन कर सकें। योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को बढ़ावा दिया जाता है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गत वर्ष जिला कैथल से 22 विद्यार्थियों का चयन हुआ था, जबकि इस वर्ष यह संख्या दोगुनी से भी अधिक बढ़कर 46 हो गई है। यह उपलब्धि जिले में विकसित हो रही वैज्ञानिक सोच और नवाचार की सशक्त संस्कृति को दर्शाती है।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी वैज्ञानिक सोच विकसित करें और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करें। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को हर संभव मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाएगा। जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड मानक विद्यार्थियों में रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करने का प्रभावी मंच है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष चयनित 46 विद्यार्थी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने अभिनव मॉडलों के माध्यम से समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान प्रस्तुत करेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और संबंधित विद्यालयों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें