फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जल प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 45 महिलाओं का सम्मान

Mon, 09 Mar 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित की जल महोत्सव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन हरियाणा तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जल प्रबंधन, जल गुणवत्ता निगरानी और संचालन एवं रखरखाव के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 45 महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

‘मेक वाटर पॉजिटिव’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और जल प्रबंधन में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन जाखोली अड्डा स्थित बीडीपीओ हॉल में किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि अध्यक्षता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हरियाणा के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने की।
विज्ञापन


सुरभि गर्ग ने कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है और इसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर और समाज दोनों स्तरों पर पानी के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। दीपक कुमार ने बताया कि पानी हमारी साझा संपत्ति है और इसके संरक्षण के लिए 5आर सिद्धांत—रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल, रिचार्ज और रिस्पेक्ट को अपनाना आवश्यक है। इन सिद्धांतों को अपनाकर जल संरक्षण में प्रभावी योगदान दिया जा सकता है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम मैनेजर मनोज कुमार और शहरी मिशन मैनेजर मनोहर शर्मा ने भी महिलाओं से जल संरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें