फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता भारती स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सम्मेलन का अयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारिता से दूर होगी बेरोजगारी : भारद्वाज
विज्ञापन

ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित हुआ सहकारिता सम्मेलन
फोटो नंबर 3
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सहकारिता भारती स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सहकारिता सम्मेलन का आयोजन ब्राह्मण धर्मशाला में हुआ। मंच संचालन गिरिजा गुप्ता ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि संजय भारद्वाज जिला महामंत्री भाजपा ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों व स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार अपनाकर बेरोजगारी की समस्या को दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में डॉ. जयपाल जिंदल प्रदेश कोषाध्यक्ष ने सहकारी समिति व स्वयं सहायता समूहों के गठन, आय वर्धक गतिविधियां, उत्पादन व मार्केटिंग के बारे में बताया। प्रांत सह संगठन प्रमुख विनोद शर्मा ने बताया कि देश के 27 राज्यों में लगभग 500 जिलों में सहकार भारती सक्रिय है। इस मौके पर रितेश शर्मा, गोपाल सैनी, गुलतान सिंह, रमनदीप कौर, स्नेह बंसल, अजय, विनोद सैनी, कुलदीप सिंह, पकंज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें