फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव रोहेड़ा में 400 एकड़ फसल पानी में डूबी

विज्ञापन
31-राजौंद। खेतों में भरा पानी। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
राजौंद। गांव रोहेड़ा में बरसात से जलभराव के कारण कपास, ज्वार, बाजरा, मक्की व धान की फसल को भारी नुकसान हो गया है। करीब 400 एकड़ कपास व धान की फसल बर्बाद हुई है। किसानों ने गिरदावरी करवाकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के किसान बलदेवा राम, पाला राम, पप्पू राम, राजेश कुमार, पंडित, राजेश, धर्म सिंह, सुखदेव सिंह, नामधारी, जगदीश मास्टर, राधू राम व पवन ने बताया कि बरसात का पानी उनके खेतों में भरा हुआ है। इससे फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। किसानों ने कहा कि हर वर्ष उन्हें यह पानी की समस्या झेलनी पड़ती है। इसके अलावा गांव दुडाना को जाने वाले मार्ग पर भी 30 एकड़ में धान की फसल में पानी भरा हुआ है। किसानों ने सरकार व प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि उनकी डूबी हुई फसल की गिरदावरी करवाकर उन्हें मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें