मंगलवार को राहत के बाद बुधवार को फिर से 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं नए सामने आने वालों की संख्या में राहत जारी है। बुधवार को 35 व्यक्ति संक्रमित मिले। 35 ही रिकवर हुए।
डीसी सुजान सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जानकारी देते हुए बताया कि जिला में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 35 नए केस सामने आए हैं। बुधवार को 4 लोगों की मृत्यु हुई हैं, जिनमें 1 पुरुष तथा 3 महिलाएं शामिल हैं, जिसमें से एक मरीज का इलाज जिला से बाहर चल रहा था। उन्होंने बताया कि मृतकों में बंदराना निवासी 65 महिला, 60 वर्षीय ककेहड़ी निवासी महिला जिनका इलाज जिला के नागरिक अस्पताल में चल रहा था। इसी प्रकार कैथल निवासी 51 वर्षीय महिला मृतकों में शामिल हैं।
डीसी सुजान सिंह ने बताया कि बुधवार को 35 कोरोना मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल कैथल से 2, सिगनस अस्पताल से 2 तथा होम आइसोलेशन में रहे 31 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। जिला में 10 हजार 832 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 52 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 477 रह गए है। अभी तक लिए गए 2 लाख 51 हजार 393 में से 2 लाख 39 हजार 809 सैंपलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। जिला का रिकवरी रेट 92.7 प्रतिशत हो गया है। जिले में 385 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। हॉम आइसोलेशन में रह रहे 9 हजार 157 व्यक्तियों में से 8 हजार 772 ठीक हो चुके हैं। जिले में अभी तक 1 लाख 78 हजार 834 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 52 हजार 66 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 26 हजार 768 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है, जिनमें 10 हजार 860 हेल्थ केयर वर्कर्स, 7 हजार 197 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 43 हजार 807 व्यक्ति तथा 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 1 लाख 16 हजार 970 व्यक्ति शामिल हैं। अब स्टॉक के तौर पर 11 हजार 580 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 5 हजार 610 कोविशिल्ड तथा 5 हजार 970 कोवाक्सीन है।