संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हो गया, जिसमें 38 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया। ये ट्रेनर अब प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, परिवार विवरण संकलन, डिजिटल डेटा एंट्री, मोबाइल ऐप के उपयोग और फील्ड में
आने वाली चुनौतियों से निपटने के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही ऐप के माध्यम से डेटा भरने का प्रायोगिक अभ्यास भी कराया गया।
डीसी अपराजिता ने संदेश में कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आधार पर सरकार की नीतियां तय होती हैं। इसकी सफलता के लिए सटीक प्रशिक्षण जरूरी है। जिला जनगणना समन्वय अधिकारी ज्योति राणा ने बताया कि ये फील्ड ट्रेनर्स 6 से 22 अप्रैल तक चार्ज स्तर पर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। 1 से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण का कार्य होगा, जबकि 16 से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। फरवरी 2027 में दूसरे चरण के तहत जनसंख्या गणना की जाएगी।