पूंडरी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का शुक्रवार को पूंडरी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान वह फरल गांव में कुलदीप राणा व गोल्डी राणा के निवास पर भी पहुंचे।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां पूरी तरह जनहित पर केंद्रित हैं। सरकार का लक्ष्य हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की। संवाद