संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल में मंगलवार को जिला स्तरीय गीता जयंती 2025 का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ईश्वर दत्त ने बताया कि गीता जयंती के उपलक्ष्य में गीता प्रश्नोत्तरी, भाषण, श्लोकोच्चारण, निबंध लेखन, संवाद और पेंटिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें जिले की 36 टीमों ने भाग लिया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में बाबा लदाना स्कूल की रुचि प्रथम, न्यू लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल कसान की अक्षिता द्वितीय और जाखौली अड्डा की दीपिका तृतीय रही। एक अन्य निबंध प्रतियोगिता में कुराड़ स्कूल की रुखसाना प्रथम, प्यौदा स्कूल की जैसमिन द्वितीय और भाणा स्कूल की अंशु तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूसला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कठवाड़ स्कूल द्वितीय और आरोही आदर्श विद्यालय ग्योंग तृतीय रहे।
पेंटिंग प्रतियोगिता में शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत की अंजली प्रथम, पीएम श्री स्कूल बाता की खुशी द्वितीय और जाखौली अड्डा की अनुष्का तृतीय स्थान पर रहीं। संवाद प्रतियोगिता में दि माइलस्टोन स्कूल कैथल के दीपेश एवं वत्सल प्रथम, जाखौली अड्डा की स्तुति एवं कौशल द्वितीय, जबकि कठवाड़ स्कूल की अंजलि एवं गरिता तृतीय रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में मनप्रीत प्रथम, गुरप्रीत द्वितीय और यशिका तृतीय रहीं।
श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में तानिया (गुहणा) प्रथम, सागर (बाबा लदाना) द्वितीय और स्नेहा (कुराड़) तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्कृत प्राध्यापकों एवं अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवींद्र शर्मा ने निर्णायक मंडल का स्मृति चिह्न और गीता पुस्तक देकर सम्मान किया। निर्णायक मंडल में दिनेश कोटड़ा, पवन कुमार, जयकुमार, नीलम, ममता जांगड़ा, ज्योति लता, सुमन तंवर, जय भगवान पांचाल, सरोज चहल, रामगोपाल शास्त्री, राजेश नैन सहित अन्य सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।