कैथल। गुरु तेग बहादुर जी की 350वें शहीदी दिवस पर बार रूम में अधिवक्ता परिषद कैथल की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने गुरु साहब के आदर्शों को अपनाने और उनके जीवन से सीख लेने की बात कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के प्रधान अमित राणा ने की। उनके साथ परिषद के उपप्रधान संजीव बतान, सचिव सुरेंद्र चाहर, कोषाध्यक्ष सचिन सिंघल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश गोरसी, रमेश राणा सहित भारी संख्या में वकील उपस्थित थे। सभी वकीलों ने आरंभ में गुरु तेग बहादुर जी के चित्र के समक्ष दीप जला कर व उन्हें पुष्प अर्पित करके नमन किया। एडवोकेट मनिंदर सिंह ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और बलिदान की गाथा सुनाई। उन्होंने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी ने अपने जीवन का बलिदान दिया और हिंदुओं की रक्षा की। उन्होंने संत सतिदास, मतिदास और दयाला राम के बलिदान की चर्चा की। एडवोकेट धर्मवीर भोला, वीरेंद्र मेहता, हरदीप राणु ने भी गुरु तेग बहादुर के जीवन से जुड़ी कथाएं सुनाई। परिषद के सदस्यों व अन्य को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। संवाद