२९-कैथल। राजकीय कन्या स्कूल में यातायात नियमों को लेकर आयोजित परीक्षा में निरीक्षण करते एसपी उप
कैथल। पुलिस की ओर से यातायात विषय को लेकर दूसरे राउंड की स्कूल स्तरीय सडक़ सुरक्षा प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें पहले राउंड की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए करीब 3500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया गया। यह परीक्षा चार स्तरों पर हुई। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्रों को रेंज स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। उसके बाद राज्य स्तर की प्रतियोगिता होगी। सभी स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
एसपी उपासना ने कन्या स्कूल कैथल में परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर स्कूली बच्चे काफी उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि बचपन के समय सीखी हुई बातें बच्चे जिंदगी भर याद रखते हैं। बचपन में यदि बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाएं तो वे भविष्य में अच्छे नागरिक साबित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी परीक्षा संपन्न करवाने में स्थानीय शिक्षा विभाग का काफी योगदान रहा है।