फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना कर मांगीं मन्नतें

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शुक्रवार को चैत्र के छठे नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगीं। छठे नवरात्र पर छोटी व बड़ी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिर के मुख्य पुजारी हीरा पुरी ने बताया कि मां की विशेष पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं ने सुबह करीब 4 बजे से ही मंदिर में आना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

वहीं सीवन में स्वर्ग द्वार शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालु काफी संख्या में माथा टेकने आए। महंत सुरेंद्र गिरी ने नवरात्र की कथा सुनाई व इनके महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर चतुर्भुज बंसल, मा. रामनाथ, युधिष्ठर लाल शिमला, ओमप्रकाश रहेजा, सुरेश, कृष्ण वधवा, डॉ. बहादुर सिंह मदान, परवेश कुमार, शिल्पा, कृष्णा शिमला, शालिनी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
राजौंद में दुर्गा मंदिर के पुजारी रामपाल कौशल ने बताया कि नवरात्र के दौरान नौ देवियों की पूजा करनी चाहिए और घर में अखंड जोत जागृत करनी चाहिए। मां आदि शक्ति के ये नौ रूप सारे ब्रह्मांड को शक्ति देती है। इसलिए संपूर्ण नवरात्र में पूर्ण शुद्धी में रहकर पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं कलायत में छठे नवरात्र पर मां कात्यायनी शक्ति पीठ में श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा रहा। मां कात्यायनी पूजा में शामिल होने के लिए दूर दराज से लोगों ने मां के मंदिर में पहुंच कर श्रद्धा से पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूजा के विशेष प्रबंध किए गए थे। कात्यायनी पीठ के मुख्य पुजारी वेद गौतम ने बताया कि पांचवें नवरात्र को ही कलायत के शक्ति पीठ में दिल्ली, करनाल, हिसार, फरीदाबाद, यमुनानगर अंबाला आदि स्थानों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और मां के मंदिर में अखंड जलने वाली ज्योति में घी डाल कर मन्नतें मांगते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ श्रद्धालु नवरात्र शुरू होने से पूर्व ही कलायत के शक्ति पीठ में पहुंच जाते हैं जो पूरे नवरात्र यहीं रह कर उपवास कर मां की पूजा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें