हरिजन व प्रजापत बस्ती में पानी की सप्लाई ठप, लोगों ने की नारेबाजी की
फोटो नंबर-34
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। गांव किठाना के हरिजन व प्रजापत बस्ती में पानी की सप्लाई ठप होने पर लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों को बार बार अवगत करवाने के बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान नही हो रहा। पिछले सात दिनों से आधा से ज्यादा गांव की पानी सप्लाई बंद पड़ी है जिससे लोग पानी को लेकर दर दर भटक रहे है। ग्रामीण शेखर, ईश्वर, जयपाल, रणधीर, जसवंत, बलराज, बिल्लू, दयानंद ने बताया कि हरिजन बस्ती में लगा बोर पिछले 7 दिन से बंद पड़ा है जिससे पानी की पूरी सप्लाई बंद पड़ी है। इसके अलावा प्रजापत मोहल्ला में स्ट्राटर खराब होने से पानी सप्लाई 4 दिन से नही आ रही। इस बारे में उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन उनकी समस्या का समाधान नही हो रहा। इन लोगों ने बताया कि सर्दी के इस मौसम में पानी का यह हाल है तो गर्मी के मौसम में क्या हाल होगा इससे कुछ छुपा नही है। इन लोगों ने मांग की है कि पानी की उचित व्यवस्था करवाकर उन्हें समस्या से निजात दिलाई जाए।
जन स्वास्थ्य विभाग के एस डी ओ कर्मबीर सिंह ने बताया कि बोर के पानी के टेस्ट में कुछ खराबी बताई जा रही है उसका सैंपल लैब में भेजा हुआ है। दूसरा स्ट्राटर के लिए ठेकेदार को बोल दिया है सुबह शुरू कर दिया जाएगा।