फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल रेलवे स्टेशन पर पहुंचे सीआरएस ने दिया आश्वासन, प्लेटफार्म बढ़ाने का होगा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरएस ने रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म बढ़ाने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

- नरवाना कुरुक्षेत्र रेल सेक्शन पर विद्युतीकरण के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे सीआरएस को रेल कल्याण समिति ने सौंपा ज्ञापन
फोटो नंबर-06 व 07
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नरवाना कुरुक्षेत्र रेल सेक्शन पर विद्युतीकरण के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे सीआरएस शैलेश कुमार पाठक को रेल कल्याण समिति ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें उपरगामी पुल बढ़ाने, प्लेटफार्म को लंबा करने, स्टेशन पर महिला शौचालय बनाने की मांग की गई। इस पर सीआरएस केवल प्लेटफार्म बढ़ाने का कार्य पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
सीआरएस ने कहा कि स्टेशन पर उपरगामी पुल बढ़ाने का कार्य सांसद द्वारा कोष देेने के बाद पूरा होता है। इसके लिए सांसद की ओर से ग्रांट की मंजूर करवाई जाती है। उन्होंने दिल्ली से कुरुक्षेत्र तक आने वाली इलेक्ट्रिक ट्रेन को कैथल तक बढ़ाए जाने की मांग पर कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। इस पर डीआरएम फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र व जींद जाने वाली गाड़ी रही दो घंटे लेट : विद्युतीकरण के कार्य के निरीक्षण के दौरान कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली विशेष ट्रेन सुबह 9.25 पर कैथल पहुुंच गई थी। लेकिन सीआरएस के दौरे के कारण यह दो घंटे तक कैथल रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही। इसी प्रकार से जींद से सुबह 10.20 पर कैथल पहुंचने वाली गाड़ी भी दो घंटे देरी से चली। जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इस अवसर पर दो घंटे तक ट्रेन में सवार एक बच्चा बॉल से खेलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें