आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होगी नेशनल स्कूल क्रिकेट लीग, बनेगी 16 टीमें
टीमों में चयनित स्कूली क्रिकेट खिलाड़ी भी दिखा सकेंगे प्रतिभा
21 सितंबर से पूरे देश में ट्रायल होगा शुरु, दुबई में होगा प्रतियोगिता का आयोजन
क्रिकेट में भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर
फोटो नंबर-13 व 14
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। स्कूली स्तर पर क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से इसी वर्ष के अंत में आईपीएल की तर्ज पर नेशनल स्कूल क्रिकेट लीग आयोजित की जाएगी। जिसमें केवल स्कूली स्तर पर क्रिकेट खेेलने वालेे खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। इसे लेकर द बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) ने फेडरेशन को मंजूरी दे दी है। इस क्रिकेट लीग के लिए 16 टीमों का गठन होगा। जिसके लिए पूरे देश में 22 सितंबर से ट्रायल शुरू होंगे। जो अक्तूबर के अंत तक चलेंगे।
जिला क्रिकेट कोच भूपेंद्र भूरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता की परंपरा इसी वर्ष पहली बार शुरू हो रही है। जिसके लिए फेडरेशन ही साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इस प्रतियोगिता के तहत क्वार्टर फाइनल मुकाबले भारत व अन्य मुकाबले दुबई में आयोजित होंगे। प्रतियोगिता में अव्वल रहे खिलाड़ियों का चयन स्कूली एशिया कप व वर्ल्ड स्कूल गेम्स के लिए किया जाएगा। जो स्कूली स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों के भविष्य के लिए एक सुनहरा अवसर है।
प्रदेश में चंडीगढ़ और गुरुग्राम में होंगे ट्रायल : भूरा ने बताया कि हरियाणा व पंजाब के खिलाड़ियों की ट्रायल चंडीगढ़ में होगी। जो 21 से 23 सितंबर तक ट्रायल आयोजित होगा। इसी प्रकार से गुरुग्राम में ट्रायल होगा। जहां हरियाणा के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा।