फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादू के रोमांचकारी प्रदर्शन से बटोरी तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जादू के रोमांचकारी प्रदर्शन से बटोरी तालियां
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। प्राचीन जादू कला से रूबरू करवाने के उद्देश्य से हरियाणा स्वर्ण जयंती उत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश में आयोजित प्रथम जादू के शो का शुभारंभ डीसी सुनीता वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। आरकेएसडी कॉलेज के हॉल में जादूगर सम्राट शंकर ने रोमांचकारी प्रदर्शनों से उपस्थित दर्शकों को दो घंटे तक मंत्रमुग्ध किए रखा। जादू के शो में इंद्रजाल, लडक़ी को हवा में उड़ाना, बिजली के आरे से लडक़ी के दो टुकड़े करना जैसे आश्चर्य चकित करने वाले प्रदर्शन इस शो के मुख्य आकर्षण रहे।
विज्ञापन

जादूगर सम्राट शंकर ने उपायुक्त को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जादू के शो की शुरूआत जादूगर सम्राट शंकर ने वाटर ऑफ इंडिया के प्रदर्शन से की, जिसमें कुछ समय के अंतराल के बाद लुटिया से बार-बार पानी निकाला। उन्होंने सस्पेंशिया प्रदर्शन के दौरान लड़की को हवा में घुमाने के अतिरिक्त अन्य प्रदर्शन भी किए। एलुजन आफ अमेरिका शो के माध्यम से बक्शे में बंद लड़की को गायब करके दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। मिश्र की राजकुमारी की ममी से लड़की बनाकर उसे बाक्स में बंद करने के बाद दर्शकों के मध्य से निकालकर दर्शकों को आश्चर्य चकित किया। इस अवसर पर डा. ओपी गर्ग, शिव शंकर पाहवा, नरेंद्र गौड़, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें