फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से विदेश भेजने के नाम पर ले लिए 26 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
देवीगढ़ रोड स्थित शिव कॉलोनी निवासी एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर चार आरोपियों ने 26 लाख रुपये ठग लिए। बाद में न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे लौटाए। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी नीर ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि विदेश जाने के लिए उसने पानीपत निवासी अंकित, सोनू, आशु व कुरुक्षेत्र निवासी सोम से बातचीत की। आरोपियों ने उससे विदेश भेजने के नाम पर 26 लाख रुपये लिए। 23 फरवरी को आरोपियों ने उसे लिखित में दिया कि वे उसके पैसे लौटा देंगे, लेकिन अब तक सिर्फ 50 हजार रुपये ही आरोपियों ने वापस किए हैं। बाकी पैसे देने से मना कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने एसपी ऑफिस में भी 30 जून को शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने पुलिसकर्मियों पर भी डांट फटकार लगाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर एसआई कुलविंद्र सिंह को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें