फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क वाले व्यक्तियों के किए जाएं चालान : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी सुजान सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर जो भी व्यक्ति बिना मास्क के मिलता है, उनके चालान किए जाएं। चालान करने का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित करना है। कंटेनमेंट जोन में विशेष निगरानी रखी जाए। वर्तमान दौर में परिस्थितियां बदली हैं। इस समय सभी की सुरक्षा जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच के सैंपल और अधिक बढ़ाएं, ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके। जिला में अब तक बिना मास्क डाले सार्वजनिक स्थलों पर घूमने वाबए 14 हजार 784 व्यक्तियों के चालान किए जा चुके हैं, जिससे 73 लाख 92 हजार रुपये की राशि जुर्माना के रूप में वसूल की गई है। डीसी सुजान सिंह लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले हरियाणा की मुख्य सचिव केसनी आनंद अरोड़ा ने वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से कोरोना महामारी के बारे में फीडबैक ली और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी शशांक कुमार सावन, एसडीएम डॉ. संजय कुमार, डीएसपी दलीप सिंह, सीटीएम सुरेश राविश, सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान, डीआईओ दीपक खुराना व डॉ. नीरज मंगला मौजूद थे।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन की बजाय अधिकारियों को शिकायत देने की दी सलाह
डीसी सुजान सिंह ने कहा कि अभी कोरोना महामारी का प्रकोप खत्म नहीं हुआ, बल्कि बढ़ रहा है। इसलिए कोई भी कर्मचारी, राजनैतिक व अन्य संगठन अपनी समस्या या अन्य मांग रखने के लिए धरना-प्रदर्शन करने की बजाय 5 या 7 व्यक्ति जिला प्रशासन से मिल सकते हैं। उनकी पूरी बात को प्राथमिकता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें