फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कुतुबपुर के 24 वर्षीय राहुल की फ्रांस में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव कुतुबपुर निवासी 24 वर्षीय युवा राहुल की फ्रांस में मौत हो गई। रोजगार की तलाश में राहुल पिछले 9 महीने पहले फ्रांस गया था। । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राहुल की मौत पर दुख प्रकट किया। उन्होंने राहुल का शव भारत लाने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी का भयंकर आलम इस बात का सबूत है कि आज हरियाणा के युवा जमीन बेचकर विदेशों में जाने को मजबूर हैं। वे एजेंटों के चक्कर में फंसकर विदेशों में मौत का ग्रास बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैथल के नौजवान 24 वर्षीय राहुल की दुर्भाग्यपूर्ण फ्रांस में हुई मृत्यु के बाद मैंने देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा व उनके विभाग के अधिकारियों से बात कर राहुल के पार्थिव शरीर को वापस लाने की मांग की है। सुरजेवाला ने कहा कि राहुल की मृत्यु इस बात का सबूत है कि हरियाणा के लाखों नौजवान रोजग़ार की तलाश में सब कुछ छोड़कर विदेश जाने को मजबूर हैं। यदि भाजपा सरकार हमारे बच्चों के लिए उम्मीद की किरण व रोजगार का रास्ता रखती तो शायद हमारे माटी के लालों को ये दिन कभी न देखने पड़ते।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें